पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन्म कल्याणक महोत्सव 15 से

जन्म कल्याणक महोत्सव 15 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडेर. श्रीचवलेश्वर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय कमेटी के तत्वावधान में भगवान पार्श्वनाथ का दो दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार से चैनपुरा के पास स्थित श्री चवलेश्वर पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। कमेटी के मंत्री महावीर कुमार जैन ने बताया कि आयोजन के पहले दिन सुबह 7 से 9 बजे तक नित्याभिषेक एवं पूजन, 12 बजे वामा देवी महिला मंडल द्वारा विधान तथा 3 बजे प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। रात्रि में कवि सम्मेलन होगा। मंगलवार को 9 बजे कलशाभिषेक एवं पूजन तथा 10 बजे से मंदिर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। तीर्थ क्षेत्र कमेटी के द्वारा भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था की गई है।