- Hindi News
- छह लाख का माल लदा ट्रेलर उड़ाया पुिलस ने 9 घंटे में पकड़ा
छह लाख का माल लदा ट्रेलर उड़ाया पुिलस ने 9 घंटे में पकड़ा
भीलवाड़ा. ट्रांसपोर्टनगर से मंगलवार सुबह छह लाख रुपए का गुलकंद सामान लदा ट्रेलर चोरी कर भागे युवक को वारदात के नौ घंटे बाद पुलिस ने स्वरूपगंज से गिरफ्तार कर लिया। प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि वीआरएल ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रेलर अजमेर से सामान भरकर सोमवार रात यहां पहुंचा। मंगलवार को यहां से कुछ और माल लदान कर ट्रेलर साउथ के लिए रवाना होने वाला था। इससे पहले ही सुबह 11.20 से 11.30 बजे के बीच चोर यह ट्रेलर चुरा ले गए। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ट्रेलर की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी रामावतार ने बताया कि ट्रेलर स्वरूपगंज चौराहे पर खड़ा मिला। ट्रेलर पर वकील कॉलोनी, मांडलगढ़ निवासी घनश्याम पुत्र तोलाराम रैगर मिला। पुलिस ने ट्रेलर बरामद कर घनश्याम को गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब पीने के बाद ट्रेलर चुराना कबूल कर लिया।
कंपनी का पूर्व चालक है आरोपी
घनश्याम रैगर डेढ़ साल पहले वीआरएल कंपनी के ट्रेलर पर द्वितीय चालक के रूप में काम कर चुका है। वर्तमान में यह आरोपी अभी एक अन्य कंपनी में लोडर चालक के रूप में कार्य कर रहा था।
पुलिस को थी तलाश
ट्रेलर चोरी के आरोप में पकड़े गए घनश्याम की मांडलगढ़ पुलिस को भी तलाश थी। घनश्याम पर बाइक चोरी का आरोप है। आरोपी के पकड़े जाने की सूचना मांडलगढ़ थाने को दे दी गई।