पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 410 खराब मतपेटियां सुधराने जयपुर भेजी

410 खराब मतपेटियां सुधराने जयपुर भेजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा तैयारी में, पर्यवेक्षक के इंतजार में कांग्रेस

पंचायत अध्यक्ष को एक बस की जिम्मेदारी

जिसकी जनसंख्या ज्यादा, उसी वर्ग में आएगी एससी-एसटी की सीट

पहलेविधानसभा, लोकसभा और अब पंचायत चुनाव में बाजी मारने के लिए भाजपा पूरी तैयारी कर रही है। उसकी लगभग सभी मंडलों में बैठकें की जा रही हैं। वहीं कांग्रेस को प्रदेश नेतृत्व से पर्यवेक्षक नियुक्त करने का इंतजार है। ऐसा लग रहा है मानो कांग्रेस अभी तक पिछले चुनावों की करारी हार से उबर नहीं पाई है। एक भी ब्लॉक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय नहीं किया।

पंचायत चुनाव में लगभग दो माह का समय है। भाजपा जहां सदस्यता अभियान तथा वसुंधरा राजे सरकार का एक साल पूरा होने पर 13 दिसंबर को जयपुर में बड़ा सम्मेलन कर रही है। दोनों विषयों को लेकर भाजपा ने अपने सदस्यों को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व ने जिला प्रभारी भी घोषित कर दिए हैं। जिला प्रभारी मंत्री मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर तथा जिला प्रभारी संगठन वीरमदेव सिंह को बनाया है। सिंह भाजपा प्रदेश मंत्री भी हैं। गुर्जर सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष शिवजीराम मीणा को भी जोड़ तीन सदस्यीय कमेटी बना दी।

भाजपा के जिले में 20 मंडल है। सदस्यता अभियान को लेकर सभी मंडलों में बैठकें हो चुकी हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए मंगलवार बुधवार को सभी मंडलों पर बैठकें हो जाएंगी। दोनों विषयों के बहाने पार्टी जमीन से जुड़े बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जोश फूंकने का काम कर रही है।

इसके ठीक उलट कांग्रेस बेजान पड़ी है। ऐसा लग रहा है कि विधानसभा लोकसभा चुनाव तथा हाल ही प्रदेश में हुए निकाय चुनावों में मिली करारी शिकस्त से पार्टी सकते में है। कांग्रेस के जिले में 14 ब्लॉक है। आश्चर्यजनक है कि प्रदेश नेतृत्व अब तक जिला चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त कर सका है, जिला नेतृत्व निराश कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कोई बड़ा कार्यक्रम या बैठक कर सका। जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को भी गिने-चुने कार्यकर्ता ही दिखाई दिए। चुनाव से पहले ऐसा सन्नाटा जैसे भाजपा के लिए मैदान छोड़ने से कम नहीं लग रहा।

आरक्षण लॉटरी के बाद जाएंगे हर ब्लॉक पर: डांगी

पंचायतचुनावों की आरक्षण लॉटरी निकलने के बाद हम हर ब्लॉक पर जाएंगे। कार्यकर्ताओं से चर्चा कर प्रत्याशियों के बारे में फीडबैक लेंगे। तब तक प