सीएलजी बैठक में मांगे सुझाव
मांडलगढ़. मोर्हरमको लेकर मंगलवार को पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक हुई। बैठक में थानाधिकारी पांचूराम ने शांतिपूर्ण तरीके मोहर्रम पर ताजिया निकालने की बात कही। बैठक में नगर में अन्य समस्याओं पर सीएलजी सदस्यों से सुझाव मांगे। जिनमे स्टेच्यू सर्कल पर बेतरतीब वाहन पार्किंग अतिक्रमण की बात सामने आई। बैठक में सीपी पुरोहित, रामस्वरूप पोरवाल, सुशील जोशी, जाकिर सिलावट, मोहम्मद हनीफ सिलावट, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार भंडारी, तुलसी सिंधी आदि मौजूद थे।