उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
रोपां |पारोली में सकल दिगम्बर समाज के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रविवार को शांति मंडल विधान सहित गणिनी आर्यिका सौभाग्यमती माताजी का आठवां पदारोहण समारोह मनाया गया। समारोह में बिरदीचंद कासलीवाल, प्रदीप कासलीवाल, संदीप कासलीवाल, नौरतमल सेठी, सुभाष सोगानी, प्रकाशचंद कासलीवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस अवसर पर सौभाग्यमती माताजी ने धर्मसभा में जीवन के दो आयामों कर्त्तव्य और धर्म का महत्व बताते हुए कहा कि कर्त्तव्य धर्म दोनों का विशेष महत्व है। सांसारिक दृृष्टि से जहां कर्त्तव्य बड़ा होता है वहीं आध्यात्मिक दृृष्टि से धर्म बड़ा होता है। सुखी जीवन के लिए दोनों का पालन करना जरूरी है।
रोपां. पदारोहण समारोह में मौजूद श्रद्धालु। (इनसेट) धर्मसभा में प्रवचन देतीं सौभाग्यमती माताजी।