संगठन को मजबूत बनाएं
मांडलगढ़ |संगठन को मजबूत बनाएं। यह बात भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नगर मंडल अध्यक्ष के स्वागत समारोह में सोमवार को विधायक कीर्ति कुमारी ने कही। विधायक ने ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह एवं नगर मंडल अध्यक्ष प्रहलादराय लढ़ा के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनें समाधान के लिए बात करें। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल, उप प्रधान नारायण धाकड़, जिला कोषाध्यक्ष अनिल पारीक आदि मौजूद थे।