गुर्जर के मंडल अध्यक्ष बनने पर खुशी
आगूंचा|हुरड़ा भाजपाग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद पर रामदेव गुर्जर के मनोनयन होने पर बराटियां, आगूंचा, हुरड़ा, जालखेड़ा, मिठयारखेड़ा, इंद्रा का खेड़ा, रामपुरा, अमरातिया में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाई वितरित करआतिशबाजी की। मंडल अध्यक्ष ने बताया पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष को मंडल बध्यक्ष बनाने पर युवाओं में उत्साह है। आगूंचा से गोपाल गुर्जर, भोजपास से नारायण गुर्जर, जालखेड़ा से राजुलाल गुर्जर, झोंपडिया में रामधन गुर्जर, श्रवण गुर्जर, कोटड़ी से महावीर भांबी आदि कार्यकर्ताओं में हर्ष है।