- Hindi News
- गंगापुर में ओले, शहर में बािरश के साथ लौटी सर्दी
गंगापुर में ओले, शहर में बािरश के साथ लौटी सर्दी
गंगापुर. कस्बे में 45 मिनट हुई झमाझम बािरश से सड़कों पर पानी भर गया।
भीलवाड़ा. सर्दीके तेवर कमजोर पड़ने के बीच रविवार दोपहर बाद विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम फिर बदल गया। फरवरी में यह लगातार पांचवें वर्ष बारिश का नजारा रहा। तापमान गिर जाने से सर्दी का असर बढ़ने की संभावना हो गई है। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गंगापुर, सहाड़ा आदि क्षेत्रों में करीब 45 मिनट तक कभी तेज तो कभी सामान्य बारिश होती रही। इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। सड़कों पर पानी बह निकला। इधर, भीलवाड़ा शहर में करीब साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हुई जो 15 मिनट तक जारी रही।
शादीसमारोहों पर असर
जिलेके विभिन्न क्षेत्रों में शादी समारोह के आयोजन स्थलों पर बारिश के कारण अव्यवस्था हो गई। खासकर गंगापुर, मांडलगढ़ में जहां लगभग एक घंटे हुई बारिश तेज हवा के कारण पंडाल में टेंट भेंट चढ़ गए। समारोह स्थलों पर तैयारियां चौपट हो गई। कई जगह शादी समारोह की रौनक एवं रंगत फीकी पड़ गई। इस दौरान बारातें जा रही थी, उनमें शामिल लोगों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेनी पड़ी।
भीलवाड़ा शहर में भी शाम को कुछ देर के लिए हुई तेज बारिश से कई स्थानों पर शादी समारोहों पर असर पड़ा।
नुकसानभी, फायदा भी
गंगापुरमें अच्छी बारिश के बीच ओलों के कारण फसलों पर असर फायदेमंद भी है और नुकसानदायक भी। ओलों के कारण कुछ एरिया में फसल को मामूली नुकसान संभव है, लेकिन ज्यादा एरिया में बारिश से सकारात्मक असर पड़ा है।