जीप-ट्रक भिड़ंत में चालक मरा
जीप-ट्रक भिड़ंत में चालक मरा
जहाजपुर. मांडलगढ़रोड स्थित शक्करगढ़ चौराहे पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक ट्रक जीप में आमने-सामने भिड़ंत में जीप चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सांवर मल नागौरा ने बताया कि जहाजपुर से माण्डलगढ़ की और जा रही खुली जीप ट्रक में शक्करगढ़ चौराहे पर आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें जीप सवार नरपत सिंह राजपूत (40) पुत्र कानसिंह राजपूत निवासी धनेरा, पुष्कर की मृत्यु हो गई। सूचना पर एंबुलेंस पुलिस पहुंची।