पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमले में घायल वृद्ध की मौत हत्या का मुकदमा दर्ज

हमले में घायल वृद्ध की मौत हत्या का मुकदमा दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. मांडलगढ़क्षेत्र की कंजर बस्ती में पत्थर कुल्हाड़ी से हमले में घायल वृद्ध की शुक्रवार को उदयपुर में मौत हो गई। वृद्ध के साथ चार दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की थी। मांडलगढ़ पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया था, जिसे हत्या में तब्दील किया गया।

थानाधिकारी पांचूराम ने बताया कि नौ दिसंबर को गोपाल (55) पुत्र काना कंजर के साथ गांव के ही मुकेश, राकेश, संजय कंजर, काली ने पत्थर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने पर गोपाल को मांडलगढ़ से भीलवाड़ा रैफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रैफर किया गया। जिसकी शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पेड़ की टहनियां काटने को लेकर गोपाल का मुकेश, राकेश कंजर आदि से झगड़ा हुआ था। नौ दिसंबर को उन्होंने गोपाल पर हमला कर दिया। मांडलगढ़ अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।