दुर्घटना में घायल युवक की मौत
दुर्घटना में घायल युवक की मौत
भीलवाड़ा. पांसलबाइपास पर गत दिनों बाइक दुर्घटना में घायल रावों का खेड़ा गांव के युवक की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुर थाना पुलिस के अनुसार, मांडल क्षेत्र में रावों का खेड़ा निवासी सुखदेव (39) पुत्र नानू नाथ सात दिसंबर को रीको स्थित फैक्ट्री से काम कर बाइक से घर लौट रहा था। पांसल बाइपास पर उसे सामने से आई अन्य बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसे चोटें आईं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।