पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्रम से नकदी सामान पार

आश्रम से नकदी सामान पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. कालीकल्याण धाम मंदिर के महंत रामनाथ महाराज के आश्रम से चोर नकदी सामान ले भागे। 10 दिसंबर को हुई वारदात की जानकारी पुलिस को देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई है। महंत ने बताया कि धूलखेड़ा के पास आश्रम से चोर डेढ़ लाख रुपए, दानपात्र से नकदी, जमीन के कागजात आदि ले भागे। शुक्रवार को महंत ने एसपी को रिपोर्ट दे कार्रवाई की मांग की। मांडल चौकी प्रभारी उम्मेदसिंह का कहना है कि महंत रामनाथ की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया।