पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 वाहन चोर गिरफ्तार 6 बाइक बरामद

3 वाहन चोर गिरफ्तार 6 बाइक बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीमगंजपुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में सोमवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की 6 बाइक बरामद की। तीनों आरोपियों ने तिलकनगर क्षेत्र से बाइक चुराना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया।

थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत के अनुसार 11 सितंबर को तिलकनगर में एक निजी अस्पताल के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। दो दिन पूर्व मांडल चौराहा पर तीन युवक बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे थे। जिसकी जानकारी किसी ने भीमगंज थाने में दी। पुलिस ने मांडल चौराहा पर दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम जवाहर नगर निवासी सद्दाम(20) पुत्र अब्दुल हकीम मंसूरी, मेजा निवासी अब्बास मोहम्मद (19)पुत्र सदीक मंसूरी मेजा निवासी शंकर सिंह (28)पुत्र नारायण सिंह राजपूत बताए। थानाधिकारी का कहना है कि तीनों से पूछताछ जारी हैं। इनसे और भी चोरी के वाहन बरामद होने की संभावना है।

सद्दामके घर मिली बाइक

भीमगंजथानाधिकारी का कहना है पुलिस ने सभी बाइक सद्दाम के घर से बरामद की। तीनों साथ मिलकर बाइक चुराते थे। वाहन चुराकर एक जगह रख देते थे। मौका देखकर वाहन बेच देते थे। तिलकनगर से चुराई बाइक को मांडल चौराहा क्षेत्र में बेचने के दौरान तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

चित्तौड़समेत 4 जगह की वारदात

पुलिसके अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने भीमगंज क्षेत्र सहित चित्तौड़, मांडल चौराहा सुभाषनगर क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। गिरफ्तार युवकों में सद्दाम मैकेनिक है। अब्बास शंकर सिंह फैक्ट्रियों में मजदूरी करते हैं।

एकही बाइक से निकलते थे

पुलिसका कहना है कि शाम के समय सद्दाम की बाइक से तीनों निकलते थे। यह सुनसान सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी बाइक को पार कर लेते थे। तीनों जाते एक ही बाइक पर थे लेकिन लौटते अलग-अलग बाइक पर थे। चुराई गई बाइक सद्दाम के घर खड़ी कर देते थे।

एकमाह पहले शुरू की चोरियां

पुलिसपूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी की वारदात उन्होंने एक माह पहले ही शुरू की थी। एक माह से तीनों बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

भीलवाड़ा. बाइकचोरी के तीनों आरोपी।