पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटड़ी में क्यों बना रहे पंचायतें

कोटड़ी में क्यों बना रहे पंचायतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"मुझेआप 5 हजार आबादी का नियम बता रहे हैं। फिर कोटड़ी पंचायत समिति में 3-4 हजार पर पंचायतें क्यों बना रहे हो। वहां की पंचायतों को आपने प्रारूप प्रकाशन में भी शामिल किया है। यह कैसा नियम है आपका।\\\' यह आपत्ति जताई भाजपा जिलाध्यक्ष शिवजीराम मीणा ने कार्यवाहक कलेक्टर गिरिराज कुमार वर्मा को।

मौका था कलेक्ट्रेट में व्यक्तिगत सुनवाई का। सोमवार को जहाजपुर, कोटड़ी मांडलगढ़ की 35 आपत्तियों की व्यक्तिगत सुनवाई हुई। मीणा ने कहा कि जहाजपुर में मायला पोलिया , लुहारिया कलां, उलेला, जसवंतपुरा (पंडेर) को नई पंचायत बनाएं। कुचलवाड़ा कलां का मुख्यालय हनुमान नगर में करें। इस पर कलेक्टर ने पुरानी नई पंचायत में कम से कम 5 हजार आबादी होने का नियम बता दिया। साथ ही कहा कि प्रारूप प्रकाशन में नहीं है तो कुछ नहीं हो सकता। इस पर पूर्व विधायक मीणा ने नाराजगी भी जताई। वर्मा ने कहा कि प्रारूप में यदि कम आबादी की पंचायत का प्रकाशन हो गया है तो उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। तब मीणा बोले-ऐसे में जनप्रतिनिधियों की स्थिति विचित्र हो जाती है। कोटड़ी पंस की सुनवाई के दौरान ककरोलिया घाटी के काशीराम गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जावल में रखने, सरसड़ी के मिट्ठू सिंह ने उदलियास से रीठ पंचायत में शामिल करने की मांग की। नंदराय के ग्रामीणों ने भी आपत्ति जताई। सुनवाई में एडीएम सिटी सुरेश यादव, जिप एसीईओ प्रभा गौतम, संबंधित एसडीओ बीडीओ भी थे।