पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो बस्तियों में एक हजार लीटर वॉश नष्ट

दो बस्तियों में एक हजार लीटर वॉश नष्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंाडलगढ़ आबकारी दल ने की कार्रवाई

भास्करन्यूज |भीलवाड़ा

आबकारीविभाग मांडलगढ़ के दल ने सोमवार को दो कंजर बस्तियों में दबिश देकर एक हजार लीटर वॉश नष्ट कराया। बेरीसाल तिराहे 45 लीटर शराब अवैध रूप से बाइक पर ले जाते एक पुरुष एक महिला को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज दिया।

आबकारी विभाग के बहादुर सिंह राणावत के अनुसार मांडलगढ़ के आबकारी दल को महुआ दौलपुरा कंजर बस्तियों में हथकढ़ शराब के अवैध कारोबार की सूचना मिली। सोमवार को पीओ चंद्रसेन सिंह के नेतृत्व में जमादार अशोक कुमार, सिपाही लक्ष्मण चारण ने जाब्ते के साथ महुआ दौलपुरा बस्तियों में दबिश दी। मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त एक हजार लीटर वॉश नष्ट कराया। हथकढ़ शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण भट्टियां को नष्ट किया।

इससे पूर्व दल ने बेरीसाल तिराहे पर बाइक पर प्लास्टिक जरीकेन में 45 लीटर देशी शराब लेकर जाते बिजौलिया क्षेत्र के चितावड़ा निवासी ओमप्रकाश कंजर संगीता कंजर को गिरफ्तार किया। उनके पास से शराब जब्त की।