पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या का तीसरा आरोपी निकला बाल अपचारी

हत्या का तीसरा आरोपी निकला बाल अपचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालीखेड़ाकी कमला बलाई की गत दिनों देवरिया के पास खेत में हत्या के मामले में तीसरा आरोपी बाल अपचारी निकला। पुलिस ने सोमवार को देवरिया में दबिश देकर उसे पकड़ा। जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त साफी, वारदात करने के वक्त पहने कपड़े बरामद किए। बाल न्यायालय में पेश करने पर न्यायाधीश ने उसे पालड़ी स्थित बाल संप्रेषण गृह भेज दिया। थानाधिकारी भज्जूराम गुर्जर के अनुसार मालीखेड़ा की कमला प|ी नाथू बलाई की गत दिनों देवरिया गांव के पास खेत में नाक, मुंह गला दबाकर तीन जनों ने हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से महिला के पैर काट कड़ियां निकाल ली। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो रिमांड पर हैं। तीसरे आरोपी बाल अपचारी को सोमवार को उसके देवरिया स्थित घर से पकड़ा। पुलिस ने पूछताछ में उसके पास से हत्या में प्रयुक्त साफी हत्या के वक्त पहने कपड़े बरामद किए। उसे बाल न्यायालय में पेश करने पर न्यायाधीश ने उसे बाल संप्रेषण गृह भेज दिया। हत्या के आरोप में पूर्व में गिरफ्तार रिमांड पर चल रहे लालू मुकेश से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक, मृतका का मोबाइल घटना के वक्त पहने कपड़े बरामद किए। दोनों 16 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं। मंगलवार को उन्हें फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हत्याके आरोप में मां बेटा गिरफ्तार

भीलवाड़ा.मांडलगढ़थाना पुलिस ने गत दिनों गोट का झोंपड़ा की एक महिला की हत्या के आरोप में सोमवार को मां-बेटे को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी गोट का झोंपड़ा के ही हैं। थानाधिकारी मानसिंह के अनुसार एक सितंबर को गोट का झोंपड़ा की जुम्मा भील के चिमनी से झुलसने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच मृतका के पीहर पक्ष की तरफ से परिवाद देकर जुम्मा को जलाने की बात कही। पुलिस जांच में जुम्मा को जलाकर मारना सामने आया। इस पर पुलिस ने मृतका की सास बाली प|ी नाथू भील पति गोपाल पुत्र नाथू भील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों मां-बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज दिया।