पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला बैंक ने किया बेटियों का सम्मान

महिला बैंक ने किया बेटियों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा|महिला अरबनबैक की सदस्याओं को वर्ष 2014 का दस प्रतिशत लाभांश दिया जाएगा। यह घोषणा बैंक अध्यक्ष कीर्ति बोरदिया ने सोमवार को नगर परिषद टाउन हॉल में आयोजित बैंक की वार्षिक आम सभा में की। बोरदिया ने कहा कि बैंक अपनी नियमित एवं अत्याधुनिक बैंकिंग सेवाओं से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बैंक सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा है।

उन्होंने आइएफएस कोड से अखिल भारतीय बैंकिंग, एटीएम एसएमएस बैंकिंग आदि योजनाओं तथा बैंकिंग क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि सांसद सुभाष बहेड़िया थे। अध्यक्षता नगर परिषद सभापति अनिल बल्दवा ने की। बैंक संचालक मंडल द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। इस अवसर बैंक प्रबंध संचालक नीतू पीपाड़ा ने बैंक की नवीन योजनाओं की जानकारी दी।



वार्षिक अधिवेशन में 25 से ज्यादा सदस्याओं ने उद्यमिता प्रदर्शनी में उत्पादों का प्रदर्शन किया।

भीलवाड़ा. टाउनहॉल में महिला अरबन बैंक के कार्यक्रम में बालिका का सम्मान करते सांसद सुभाष बहेड़िया अन्य।

टीवी कलाकार का अिभनंदन

आमसभाके बाद आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बहेड़िया सभापति अनिल बल्दवा ने बैंक परिवार की 25 होनहार बेटियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। समारोह में टीवी कलाकार अर्पित रांका का भी अभिनंदन किया गया।

बाढ़पीडितों के लिए दिया चेक

बैंकद्वारा जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में अंशदान के रूप में एक लाख एक हजार रुपए का चेक सांसद सुभाष बहेड़िया को भेंट किया।