पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद रहा बदनौर का बाजार

बंद रहा बदनौर का बाजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनौर|पंचायत समितिबनाने, अस्पताल को क्रमोन्नत सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कस्बे का बाजार बंद रहा। बैराठ ग्राम विकास समिति व्यापार मंडल एसोसिएशन के आव्हान पर बंद शांतिपूर्ण और पूर्णतया सफल रहा। बंद को सभी संगठनों से समर्थन दिया। क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले कई महीनों से कस्बे में पंचायत समिति बनाने, अस्पताल को क्रमोन्नत करने की मांग की जा रही है। लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। समिति के तत्वाधान में कस्बावासी सुबह चारभुजा मंदिर पर एकत्रित हुए तथा कस्बे का बाजार बंद करवाया। इससे पूर्व बैराठ ग्राम विकास समिति व्यापार मंडल एसोसिएशन के तत्वावधान में 26 जने अनशन पर बैठ गए थे। शाम को आसींद एसडीएम एनएल राठी ने मौके पर जाकर कस्बावासियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण माने और अनशन समाप्त किया।

बदनौर. पंचायतसमिति बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बंद रहा बाजार।