पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआरएचएम कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

एनआरएचएम कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. राजस्थानएनआरएचएम कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा की ओर से सोमवार को जिलाध्यक्ष फरीद मोहम्मद के नेतृत्व में डिप्टी सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने ज्ञापन में वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग की। इसमें बताया कि अन्य जिलों में एनआरएचएम कर्मचारियों को अधिक वेतन मिल रहा है जबकि यहां कम मिल रहा है। ज्ञापन देने के दौरान पवन सेन, विकास वैष्णव, कोषाध्यक्ष, हितेश लक्षकार, अनिता चौधरी, लाडकंवर आदि उपस्थित थे।

कलेक्टरको दिए ज्ञापन

भीलवाड़ा.पेंशनर्सएसोसिएशन द्वारा भारत पेंशनर्स समाज के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल के आव्हान पर सोमवार को ध्यानाकर्षण दिवस मनाया गया। इस मौके पर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस एनके जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन दिया। इस अवसर पर महासचिव भूपेंद्र दत्ता, संगठन मंत्री राधेश्याम पारीक, तारा दत्ता, सत्यनारायण भट्ट एवं एसएल बिहानी उपस्थित थे। इसी प्रकार राजस्थान पेंशनर्स समाज द्वारा जिलाध्यक्ष शांति लाल कांकरिया के नेतृत्व में 25 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया गया। महामंत्री मुरलीधर व्यास ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को ज्ञापन दिए गए। इस दौरान ओमप्रकाश तंवर, गणेश लाल जोशी, जगदीश जोशी एवं गौरी शंकर चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

मीटिंगमें सामूहिक विवाह पर चर्चा

भीलवाड़ा.श्रीगुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज विकास समिति आम चौखला महुआ खुर्द की मीटिंग देवनारायण मंदिर प्रांगण में हुई। समिति के सुरेश उपाध्याय ने बताया कि देवीशंकर जामोली की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में छह जून को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने पर चर्चा की गई।