सदस्यता अभियान पर चर्चा
भीलवाड़ा. स्वर्णकारमहिला मंडल की मासिक मीटिंग बुधवार को स्वर्णकार समाज के पंचायती नोहरे में आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रेमलता सोनी ने की। मंडल की चंद्रकला सोनी ने बताया कि इस दौरान मंडल की ओर से चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान आगामी वर्ष के कार्यक्रमों पर चर्चा करने के साथ समाज के विकास पर जोर दिया गया।