जयपुर भाजपा रैली की तैयारियों पर चर्चा
भारतीयजनता युवा मोर्चा शहर मंडल की बैठक में वसुंधरा राजे सरकार का एक साल पूरा होने पर जयपुर में आयोजित रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। आरके कॉलोनी पार्क में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि एवं शहर विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी ने ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता ली।
अवस्थी ने कहा कि अधिकाधिक कार्यकर्ता 13 दिसंबर को जयपुर रैली में पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता युमो जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि शहर अध्यक्ष नंदकिशोर राजपुरोहित थे। मेवाड़ा ने अच्छे युवाओं को सदस्य बनाने पर जोर दिया। बैठक में नगर महामंत्री देवेंद्र हाड़ा, उपाध्यक्ष किशोर माली, विक्रम सिंह नरुका सहित अनेक कार्यकर्ता थे।