भीलवाड़ा. चित्तौड़ के कोतवाली क्षेत्र में गत दिनों एक पार्षद पर जानलेवा हमला कर भागे तथा भीलवाड़ा में कुवाड़ा रोड स्थित एक खेत पर फरारी काट रहे दो युवकों उनको कपड़े देने आए एक और युवक को सुभाषनगर पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया।
जिसकी जानकारी चित्तौड़ कोतवाली पुलिस को दी गई। रविवार को चित्तौड़ पुलिस भीलवाड़ा पहुंची तथा जानलेवा हमले के आरोपियों सहित उनके कपड़े लेकर आने वाले भीलवाड़ा में उनको संरक्षण देने वाले को भी अपने साथ ले गई।
थानाधिकारी डूंगर सिंह के अनुसार, चित्तौड़गढ़ के रामनगर में रहने वाले दुर्गाशंकर उर्फ दुर्गेश माली दिनेश माली ने गत दिनों किसी बात को लेकर एक पार्षद पर जानलेवा हमला कर दिया। इसे लेकर उनके खिलाफ चित्तौड़ कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया।
इसी बीच दोनों आरोपी भीलवाड़ा में मालीखेड़ा के रतनलाल माली के यहां पहुंचे, जहां से उसने दोनों को सुभाषनगर थाना क्षेत्र में कुवाड़ा के पास अपने खेत पर बने कमरे में ठहरा दिया। गत दिनों दोनों के कपड़े लेकर चित्तौड़ रामनगर से ही रतनलाल माली यहां पहुंचा। रतन के खेत पर तीन अनजान युवकों को देख किसी ने घटना की जानकारी सुभाषनगर पुलिस को दे दी।
पुलिस ने तीनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। रविवार को तीनों को एसडीएम के समक्ष पेश कर पाबंद कराया। घटना की जानकारी चित्तौड़ कोतवाली पुलिस को दी गई। रविवार को चित्तौड़ पुलिस भीलवाड़ा पहुंची तथा हमलावर दुर्गाशंकर दिनेश माली सहित कपड़े लेकर आए रतन माली उनको संरक्षण देने वाले मालीखेड़ा के रतन माली को अपने साथ ले गई।
अमर शहीद भट्ट की पुण्यतिथि आज
मांडल| अमरशहीदजमनालाल भट्ट की पुण्यतिथि सोमवार को सुबह मनाई जाएगी। इस मौके पर शहीद जमनालाल भट्ट स्मृति संस्थान के तत्वावधान में शहीद भवन में श्रद्धांजलि दी जाएगी।