- Hindi News
- कार्ड में जिप सदस्य का नाम नहीं होने पर उलझे कार्यकर्ता
कार्ड में जिप सदस्य का नाम नहीं होने पर उलझे कार्यकर्ता
मांडल. वृत्तस्तरीयक्रीड़ा प्रतियोगिता के कार्ड में जिप सदस्य का नाम नहीं होने पर आपस में उलझते भाजपा कार्यकर्ता।
भास्कर न्यूज | मांडल
बालविनय मंदिर स्कूल मेजा रोड में रविवार को 59 वीं वृत्त स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसके समारोह के कार्ड में जिप सदस्य का नाम नहीं छापने पर कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। जिन्हें बाद में समझा कर मामला शांत कराया।
उद्घाटन समारोह में आयोजक मंडल द्वारा आमंत्रण पत्र में जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र प्रताप सुवालका के नाम को नजरंदाज करना उस समय भारी पड़ गया जब मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने अपने उद्बोधन में सुवालका के नाम को नहीं छापने बुलाने पर मंच से माफी मांगी। इस पर मंच संचालक रोशनलाल टेलर ने गुर्जर की माफी पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे पहली बार जिला परिषद सदस्य बने हैं। इसलिए चूक हो गई। समारोह से पूर्व भाजपा पदाधिकारी आपस में उलझते नजर आए। माजरा केवल इतना सा था कि जिला परिषद सदस्य का आमंत्रण पत्र से नाम हटा दिया गया। जिस पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश लढ़ा, हमीद मोहम्मद शेख, ओम भंडिया, शिवप्रकाश जोशी अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े।
^भूलवशनाम रह गया है। मुझे खेद है। वैसे ये बडी भूल है, लेकिन ये कार्य आयोजक मंडल का है। इसमें उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए थी।
रविकांतदाधीच, ब्लॉकिशक्षा अधिकारी, मांडल
^ऐसीकोई बात नहीं है। भूलवश नाम रह गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं में किसी प्रकार का विवाद नहीं है।
कालूलालगुर्जर, मुख्यसचेतक