रेलवे का रिटायरिंग रूम हुआ ऑनलाइन
रेलयात्रियों की सुविधा के लिए भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन के एसी नॉन एसी रिटायरिंग रूम की रविवार से ऑन लाइन बुकिंग शुरू हो गई। इसके लिए स्टेशन पर स्थित पूछताछ कार्यालय में अलग से कंप्यूटर सेट, प्रिंटर आदि उपकरण लगा दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के भीलवाड़ा सहित अजमेर, उदयपुर, आबू रोड, मारवाड़ जंक्शन फालना स्टेशनों के रिटायरिंग रूम की ऑन लाइन बुकिंग शुरू करने के लिए पिछले महीने ही डीआरएम नरेश सालेचा ने आदेश जारी किए थे। योजना को लागू करने के लिए स्थानीय स्टेशन का एक टीसी नई दिल्ली में प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुका है।
कंफर्मटिकट जरूरी
रिटायरिंगरूम बुक कराने के लिए किसी भी रेल यात्री के पास आरक्षित कंफर्म या आरएसी का टिकट अपनी आईडी होना जरूरी है। ऑन लाइन बुकिंग का जिम्मा स्टेशन के टीसी संभालेंगे। रिटायरिंग रूम बुक हैं या नहीं, इससे संबंधित जानकारी भी प्लेटफार्म पर चस्पा की जाएगी।