पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत कथा में आज कृष्ण जन्मोत्सव

भागवत कथा में आज कृष्ण जन्मोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभात फेरियों का हुआ संगम

शहरके नजदीक स्थित पालड़ी गांव में शुक्रवार को हरि बोल प्रभात फेरियों का समागम हुआ। इसमें 77 गांवों की प्रभात फेरियों ने भाग लिया। सुबह 9.30 बजे राधा कृष्ण मंदिर से बैंडबाजों के साथ हरिबोल प्रभात फेरी शोभायात्रा प्रारंभ हुई। संत खड़ेश्वरी महाराज के सानिध्य में निकाली गई इस शोभायात्रा में श्रद्धालु ढोलक, ताल मंजीरे बजाते हुए भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे। बालाजी मंदिर, चारभुजा मंदिर होते हुए गांव के प्रमुख मार्गो से शोभायात्रा निकाली। दोपहर दो बजे शोभायात्रा वापस राधा कृष्ण मंदिर पहुंची। जहां कथा वाचक रामप्रसाद महाराज ने कहा कि गाय में छत्तीस करोड़ देवता निवास करते है। गोमाता की सेवा करने से सभी देवता प्रसन्न होते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को गाय पालने का संकल्प दिलाया। इसके बाद आम भंडारे का आयोजन हुआ।

शांति के लिए आहुतियां

श्रद्धालुकन्हैया लाल सुथार ने बताया कि नानी बाई रो मायरो कथा की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कथा स्थल पर हवन का आयोजन हुआ। इसमें 15 जोड़ों ने परिवार, समाज विश्व में शांति खुशहाली के लिए आहुतियां दी।

यहां से आईं फेरियां

पालड़ी में आयोजित हरि बोल प्रभात फेरियों के समागम अवसर पर भगवानपुरा, सांगवा, सरदार नगर, आगूंचा, कुंभलगढ़, मांडल, मेजा, अंटाली गोरख्या सहित 77 गांवों की प्रभात फेरियां शामिल हुई। आयोजन समिति की ओर से सभी प्रभात फेरियों को श्रीफल, मजीरे की जोड़ी दुपट्टा भेंटकर सम्मानित किया गया।