पीडब्ल्यूडी एसई मीणा बने एसीई
भीलवाड़ा|पीडब्ल्यूडी केएसई चिन्न हरि मीणा का प्रमोशन एडिशनल चीफ इंजीनियर पद पर हो गया है। मांडलगढ़ में लंबे समय से रिक्त पड़े एक्सईएन पद पर शंकरलाल इंदलिया की पोस्टिंग की है। मीणा को मुख्य अभियंता कार्यालय जयपुर में एसीई इंजीनियरिंग के पद पर पोस्टिंग दी है। यहां एसई पद पर किसी को नहीं लगाया है। इसी तरह मांडलगढ़ एक्सईएन पद पर इंदलिया को रतनगढ़ से भेजा है।