जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता अब 29 से
भीलवाड़ा|प्रारंभिक शिक्षाविभाग के अंतर्गत होने वाली जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की पूर्व तिथियों में बदलाव किया गया है। डीईईओ के अनुसार, पूर्व में 27 से 30 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिता अब 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगी। यह प्रतियोगिता पथिक पब्लिक स्कूल रसदपुरा, आरोली मांडलगढ़ में होगी।