पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटना में बाइक सवार मरा

दुर्घटना में बाइक सवार मरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. बारला पोलिया गांव के पास बस बाइक की भिड़ंत में मोरला गांव के बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा तथा दुर्घटना का मामला दर्ज कराया।

हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़ भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार मोरला गांव का बहादुर (21)पुत्र सोजीराम मीणा मंगलवार रात बाइक से जा रहा था। बारला पोलिया गांव के पास एक निजी बस ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार को गंभीर चोटें आई। बाद में उसे क्षेत्र के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।

अर्द्धचेटीचंड पर आयोजन

भीलवाड़ा. झूलेलालभगवान का निर्वाण पर्व अर्द्ध चेटीचंड उत्सव गुरुवार को मनाया जाएगा। समाज के सभी मंदिरों में विभिन्न आयोजन होंगे। झूलेलाल मंदिर मंडल के प्रवक्ता पंकज हेमराजानी ने बताया कि सिंधुनगर स्थित मंदिर में दोपहर 12 बजे धर्म ध्वजा स्थापित होगी। दोपहर एक बजे आम भंडारा होगा। शाम को मंदिर के बेवाण की लघु यात्रा निकाली जाएगी। सिरकी मोहल्ला मंदिर में सुबह 11 बजे धर्म ध्वजारोहण कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।