फतेहपुर में मिले बुखार के 16 रोगी
जहाजपुर. फतेहपुरगांव में रविवार को बुखार के 16 रोगी मिले। एक पीएफ रोगी मिलने पर चिकित्सा विभाग हरकत में आया और मौके पर मेडिकल टीम भेजी। गांव में घर-घर जाकर रोगियों की जांच कर दवाएं दी जा रही हैं। फतेहपुर में बुखार के रोगी मिलने पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित गुप्ता ने मेडिकल टीमों का गठन भेजा। टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया। ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ. गुप्ता ने बताया की गांव में पीएफ से पीड़ित रामप्रसाद (30)पुत्र सदाराम मीणा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक बुखार से 16 लोग पीड़ित मिले हैं।
गोविज्ञान परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ाई
भीलवाड़ा.माधवगो विज्ञान परीक्षा 11 नवंबर को होगी। इसके लिए आवेदन तिथि बढ़ाई गई है। परीक्षार्थी अब 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी गो विज्ञान परीक्षा समिति के प्रांतीय मंत्री अरुण पारीक ने दी।
बलाईसमाज जिला अधिवेशन 12 को
भीलवाड़ा.बलाईसमाज नवयुवक सेवा समिति की मीटिंग रविवार को गायत्री माता मंदिर में हुई। अध्यक्षता जगदीश चंद्र बलाई ने की। प्रवक्ता पूरण मेघवंशी ने बताया कि बलाई समाज का प्रथम राजकीय कर्मचारी एवं शिक्षक वर्ग का जिला स्तरीय अधिवेशन 12 अक्टूबर को किया जाएगा। मीटिंग में समाज के नंदलाल बलाई, रघुनाथ काला, मदनलाल बलाई, रमेश चंद्र बलाई तथा देबीलाल बलाई सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
महिलासंत समागम 19 को
भीलवाड़ा.संतनिरंकारी मंडल की ओर से अजमेर जोन का महिला संत समागम 19 सितंबर सुबह 11 बजे से निरंकारी सत्संग भवन सिंधुनगर में होगा। मंडल प्रवक्ता लादूलाल ने बताया कि प्रचार प्रसार विभाग सदस्य प्रभारी राजवास देव सिंह के सानिध्य में यह आयोजन होगा।