पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान को दिया बातचीत का न्योता

नए अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान को दिया बातचीत का न्योता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अफगानिस्तानमें सोमवार को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन हो गया। राष्ट्रपति पद के चुनाव के बाद उत्पन्न गतिरोध दूर होने के बाद अशरफ गनी अहमदजई ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उन्होंने तालिबान लड़ाकों को हिंसा छोड़कर देश के नवनिर्माण में मदद के लिए बातचीत का न्यौता भी दिया। हालांकि शपथ समारोह से कुछ ही घंटों पहले तालिबान ने काबुल हवाई अड्डे के पास आत्मघाती हमला किया। इसमें चार लोग मारे गए। सत्ता संभालते ही गनी ने पूर्व राष्ट्रपति करजई का फैसला पलट दिया। वे मंगलवार को 12,000 अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान में 2015 तक बनाए रखने के समझौते पर दस्तखत करेंगे। अफगानिस्तान में नाटो के 33 अड्डे सक्रिय हैं, पहले 800 थे। अमेरिकी हमले के बाद पहली बार अफगानिस्तान में लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हस्तांतरण हुआ है। तालिबान को अमेरिका द्वारा 2001 में सत्ता से हटाने के बाद से हामिद करजई राष्ट्रपति थे। वे तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ सकते थे।

अब्दुल्ला अब्दुल्ला बने देश के पहले सीईओ

राष्ट्रपतिचुनाव में पराजित अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने भी मुख्य कार्यकारी के पद की शपथ ली। यह प्रधानमंत्री के समानांतर नई भूमिका है। करजई के राष्ट्रपति रहते हुए यह पद सरकार में नहीं था। पूरी शक्ति राष्ट्रपति के हाथ में केंद्रित थी।

भारतसे हामिद अंसारी थे मेहमान

शपथसमारोह में ज्यादा वीवीआईपी नहीं थे। भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन मौजूद थे। ब्रिटेन और फ्रांस सहित कई देशों के राजदूत ही थे। अमेरिका ने राष्ट्रपति बराक ओबामा के सलाहकार जॉन पोडेस्टा के साथ 10 सदस्यों वाला प्रतिनिधिमंडल था।

मुस्लिम विद्वान तालिबान को समझाएं या रिश्ते तोड़ें

शपथ लेने के बाद गनी ने कहा, ‘हम सरकार विरोधियों खासकर तालिबान और हिज्ब-ए-इस्लामी से आग्रह करते हैं कि वे राजनीतिक बातचीत में शरीक हों। उन्हें जो भी दिक्कतें हैं या जो शिकायतें हैं वे हमें बताएं। हम मिलजुल कर उनका हल निकालेंगे।’ उन्होंने हर गांव वाले से शांति के लिए काम करने की अपील की। और मुस्लिम विद्वानों से कहा कि वे तालिबान को समझाएं। वे समझें तो उनसे सारे रिश्ते तोड़ लें।