पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजौलिया पंचायत समिति बनाने का प्रस्ताव भेजा

बिजौलिया पंचायत समिति बनाने का प्रस्ताव भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनने जिले में बिजौलिया पंचायत समिति तथा कुचलवाड़ा कलां (जहाजपुर) को ग्राम पंचायत बनाने की सिफारिश अजमेर आयुक्त से की है। वे अपने स्तर पर परीक्षण कर राज्य सरकार को अनुमोदन के लिए भेजेंगे।

पंचायत पुनर्गठन के प्रस्तावों की आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। सोमवार को कार्यवाहक कलेक्टर गिरिराज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इसको अंतिम रूप दे दिया गया। जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के कुचलवाड़ा कलां गांव की आबादी 5 हजार से ज्यादा 6205 होने के कारण उसे नई पंचायत का पात्र माना गया। शेष 26 नई ग्राम पंचायतों के गठन के प्रस्ताव अस्वीकार कर दिए गए। यह पंचायतें न्यूनतम 5 हजार आबादी की शर्त पूरी नहीं करती। मांडलगढ़ पंचायत समिति से तोड़कर बिजौलिया पंचायत समिति बनाने का प्रस्ताव भी अजमेर आयुक्त आरके मीणा को भेजा गया है। प्रस्ताव के तहत इसमें 21 पंचायतें रहेंगी। मांडलगढ़ की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 2.53 लाख है। यह 53 ग्राम पंचायतों में बंटी हैं।