पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुदाई में निकलने लगा पानी मिक्स डीजल

खुदाई में निकलने लगा पानी मिक्स डीजल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा|अमरगढ़ गांवके पास खेत से निकल रही आईओसी की पाइप लाइन में छेद कर डीजल चुराने वालों का सोमवार को छटे दिन भी सुराग नहीं लगा। पुलिस आरोपियों के करीब एक दर्जन वाहन जब्त कर चुकी है। वहीं आईओसी अधिकारी अभी भी ऑयली मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं। अब खुदाई के दौरान डीजल के साथ पानी भी निकलने लगा। जिसे टैंकरों में भरा जा रहा है। मांडल सीओ पूरणसिंह भाटी के अनुसार आईओसी अधिकारियों द्वारा रामेश्वर जाट अन्यों द्वारा पाइप लाइन में किए गए छेद को वैल्डिंग कर बंद करना हैं, लेकिन आसपास में ऑयली मिट्टी के कारण लगी आग के चलते काम रोक दिया गया। अधिकारियों द्वारा मौके से ऑयली मिट्टी हटाने का कार्य करीब-करीब पूरा होने को है। सोमवार को खुदाई के दौरान पानी मिक्स डीजल निकलने लगा, जिसे टैंकरों में भरा गया। पाइप लाइन में छेद कर डीजल चोरने वाले रामेश्वर जाट की तलाश जारी है।

गांवमें नहीं बेचा डीजल

बागौर थानाधिकारी पूरणमल का कहना है कि रामेश्वर जाट के गांव में किसी को डीजल बेचने की जानकारी सामने नहीं आई। पुलिस ने ग्रामीणों से कई बार पूछताछ की, लेकिन गांव में किसी के भी चोरी का डीजल पेट्रोल खरीदने की बात सामने नहीं आई। जाट की गिरफ्तारी के बाद ही यह पता चलेगा कि चोरी का डीजल वह कहां किसे बेचता था।

दर्जनसे अधिक वाहन जब्त

डीजलचोरी के आरोपी रामेश्वर जाट उसके परिजनों के पास एक दर्जन से भी अधिक वाहन हैं, जिनमें तीन जेसीबी, तीन कार-जीप, पांच ट्रैक्टर, इतनी ही ट्रालियां अन्य कृषि उपकरण शामिल हैं। पुलिस ने सभी जब्त कर लिए। उसके पास कितनी जमीन है, इसकी जानकारी के लिए भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।