पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर से नकदी झुंड से भेड़ें चोरी

घर से नकदी झुंड से भेड़ें चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा|लाडपुरा मेंएक घर से चोर नकदी चांदी के जेवर चुरा ले गए तथा गणेशपुरा के पास चरवाहा से मारपीट कर झुंड से भेड़ें ले भागे। सुबह घर भेड़ मालिकों ने घटना की जानकारी मांडलगढ़ बिजौलिया थानों में दी। पुलिस ने चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

लाडपुरा निवासी कमलेश पुत्र रतनलाल जोशी ने थाने में दी रिपोर्ट में लाडपुरा के चंद्रमा पुत्र घनश्याम कंजर सहित नौ जनों पर आरोप लगाया कि उन्होंने रात में उसके घर में प्रवेश किया तथा वहां से चार हजार रुपए, तीन जोड़ी चांदी के पायजेब दो जोड़ी बिच्छिया चुरा ली। इसी तरह अजमेर जिले के मसूदा थाना क्षेत्र में चिराय निवासी मंगलाराम रैबारी ने बिजौलिया थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि एक दिन पूर्व गणेशपुरा गांव के पास जंगल में चरवाहों पर पत्थर फेंक झुंड में बैठी 3-4 भेड़ें चुरा ले गए। रैबारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

रॉयल्टीनाके पर मारपीट के आरोपी गिरफ्तार

हमीरगढ़|हमीरगढ़पुलिस ने पांच माह पूर्व स्वरूपगंज रॉयल्टी नाके पर नाका कर्मचारियों से मारपीट कर वहां लगे टेंट को जलाने चार वाहनों में तोडफ़ोड़ के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज दिया। मामले में एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका था। एक आरोपी की फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच कर रहे एएसआई कालू सिंह के अनुसार, 20 अप्रैल को स्वरूपगंज रॉयल्टी नाके पर स्वरूपगंज निवासी वजीर मोहम्मद आदि के साथ मारपीट कर वहां लगे टेंट को जलाने, दो ट्रक, एक जीप बाइक में तोड़फोड़ करने के आरोप में रविवार को बी लिया कलां निवासी देवीलाल पुत्र भैंरू लाल गाडरी बी लिया खेड़ा निवासी कालूलाल पुत्र रामचंद्र कीर को गिरफ्तार किया।