- Hindi News
- पोस्टर प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता आयोजित
पोस्टर प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता आयोजित
भीलवाड़ा. राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाषनगर में सोमवार को प्रधानाचार्य मोहम्मद तहसीन अली खां की अध्यक्षता में स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रभारी व्याख्याता रमेश अगनानी ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में सलोनी गर्ग प्रथम, अनुराधा छीपा द्वितीय निरमा बैरवा तृतीय रही। इसी प्रकार छात्र वर्ग में अमर सिंह खारोल प्रथम, निर्मल मेघवंशी द्वितीय संदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। निबंध लेखन में शैफाली वर्मा, सुरेश माली प्रथम, साधना गर्ग मोहित नेगी द्वितीय पूजा शर्मा किशन लाल पटेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रांतस्तरीय प्रतियोगिता में सेंट्रल एकेडमी विजेता
भीलवाड़ा.भारतविकास परिषद मध्य प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय राष्ट्रीय समूह गान, संस्कृत समूह गान तथा लोक गीत प्रतियोगिता अजमेर में आयोजित हुई। प्रांतीय मीडिया प्रभारी कैलाश सोनी ने बताया कि तीनों प्रतियोगिताओं में शहर स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नोबल इंटरनेशनल स्कूल ने राष्ट्रीय संस्कृत समूह गान में दूसरा राष्ट्रीय समूह गान में तथा लोक गीत प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
आत्मारामधाम में लगाया कल्प वृक्ष का जोड़ा
भीलवाड़ा.आत्माराम सत्संग मंडल के तत्वावधान में आत्माराम धाम पर निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण के सानिध्य में कल्प वृक्ष का जोड़ा लगाया गया। मंडल के सह सचिव मुरली धर शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महंत श्री ने कल्प वृक्ष के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा, युवराज तेली, विनीत बाबेल, मोती लाल तेली, नरेश शर्मा, लादू लाल लखारा, विजय बाबेला आदि उपस्थित थे।
नंदरामजाट समाज के अध्यक्ष बने
भीलवाड़ा.जाटसमाज सेवा संस्था के अध्यक्ष पद पर नंद राम जाट को मनोनीत किया गया। संस्था के पूर्व सचिव लक्ष्मण बाजिया ने बताया कि जाट को संस्था की मीटिंग में सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
सिलाईप्रतियोगिता आयोजित
भीलवाड़ा.सोनामनोविकास केंद्र में लायनेस सेवा सप्ताह के तहत स्वरोजगार के उद्देश्य को लेकर सिलाई प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजेताओं को लायनेस निर्मला बूलिया की ओर से सिलाई मशीन भेंट की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिभा मानसिंहका, सुशीला जैन, शशि अग्रवाल, ऋतु मानसिंहका, मंजू नागौरी, पूनिता अग्रवाल आदि मौजूद थी।
यूथऑफ भीलवाड़