चोर सामान ले गए, बाइक छोड़ गए
थानाक्षेत्र के धुंवाला ग्राम में दो युवक दिनदहाड़े एक घर से सामान चुरा ले गए। पकड़े जाने के डर से बाइक वहीं छोड़ गए।
मांडल थाना अधिकारी मुकुंद सिंह ने बताया कि धुंवाला निवासी बदाम प|ी कल्याण जाट मवेशी चराने गई थी। इस दौरान सूने घर पर दो युवक पहुंच गए। ताले तोड़कर एक युवक घर में घुस गया। एक घर के बाहर निगरानी कर रहा था। इस दौरान राहगीर रामकरण जाट, गीता जाट, राधा जाट को संदेह हुआ। पकड़े जाने के डर से युवक अपने साथी को आवाज लगाता हुए भाग छूटे। लेकिन हड़बड़ा कर साथ लाए मोटरसाइकिल वहीं छोड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची एवं बाइक जब्त की।
नवरात्रमें बंद रखें शराब की दुकानें
आगूंचा.भोजरासगांवके लोगों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी धारा सिंह मीणा को ज्ञापन सौंपा। नेता प्रतिपक्ष भैरूलाल पाराशर सरपंच महावीर अजमेरा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने नवरात्र में गांव की शराब की दुकानें बंद रखने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल नवरात्र में नौ दिन गांव में शराब बंद रहती है। पीने बेचने वालों पर जुर्माना किया जाता है। इस बार गांव में शराब की दुकान खुली है। प्रशासन से नवरात्र में शराब बिक्री पर पाबंदी की मांग की है।