जाम लगने पर ढाबा मालिक पर मुकदमा
हनुमाननगर क्षेत्र के मायलापालिया चौराहे के पास संचालित ढाबे के पास आए दिन लगने वाले जाम को लेकर ढाबा मालिक राजेश मीणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में मायलापालिया के लोगों ने थाने में रिपोर्ट दी कि ढाबे पर आने वाले लोग पास से गुजर रहे रोड पर अपने ट्रक खड़े रखते हैं। जिससे आए दिन मार्ग अवरुद्ध रहता है। लोग ढाबा संचालक को शिकायत करते हैं तो वह धमकाता है, झगड़ा करता है। जाम लगने के कारण माहौल खराब होता है। इस पर पुलिस ने ढाबा संचालक राजेश मीणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गंगापुरमें बस स्टैंड पर मारपीट
भीलवाड़ा.गंगापुरकस्बे में बस स्टैंड पर मंगलवार को छात्रों पर दूसरे छात्र गुट ने हमला कर दिया। जिसमें चार जनों को चाटे आई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि लाखोला निवासी श्रवण पुत्र जगदीश जाट ने मामला दर्ज कराया कि कॉलेज में मामूली कहासुनी के बाद अनिल पुत्र प्रहलाद माली उसके साथी भारत दर्जी, सुरेश माली, मनीष माली, अतुल उपाध्याय (सभी निवासी गंगापुर) ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें श्रवण उसके साथी दीपक जाट, रतनलाल जाट अर्जुन जाट को गंभीर चोटें आई।
चोरीगई मोटरसाइकिल बरामद
मांडल.कस्बेमें गत दिनों चोरी करने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी से एक मोटरसाइकिल बरामद की। मांडल थाना अधिकारी मुकुंद सिंह ने बताया 12 अगस्त को मेजा नहर किनारे बालूलाल रैगर की मोटरसाइकिल खेत के बाहर खड़ी थी। जो चोरी हो गई। जिसकी रिपोर्ट थाने पर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए जगदीश पुत्र कान्हा कंजर निवासी स्टेशन खेड़ा को गिरफतार किया गया। उसके घर से चोरी गई मोटरसाइिकल बरामद की।
अवैधखनन बंद कराने की मांग
आगूंचा.लक्ष्मीपुरामें कुछ लोगों द्वारा चरागाह में अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन को रोकने की मांग को लेकर मंगलवार को उपसरपंच गणेश कुमावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी धारा सिंह मीणा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि चारागाह क्षेत्र में अवैध खनन होने से पशुओं चराने का संकट खड़ा हो जाएगा।