पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध जल कनेक्शन पर दर्ज होगी एफआईआर

अवैध जल कनेक्शन पर दर्ज होगी एफआईआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| शहरमें अवैध जल कनेक्शन की बढ़ोतरी को रोकने के लिए जलदाय विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अवैध कनेक्शन पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। साथ ही जल संबंध काटने की कार्यवाही भी की जाएगी।

अनुसूचितजाित मोर्चा की मीटिंग आयोजित

भीलवाड़ा|भारतीयजनतापार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की मीटिंग बापू कॉलोनी में आयोजित की गई। अजमेर संभाग के सह प्रभारी लादूराम खोखर की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित हुई। खोखर ने बताया कि 27 28 सितंबर को अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का प्रदेश स्तरीय महा अधिवेशन अहमदाबाद संस्कार केंद्र के पास पालड़ी म्यूजियम में होगा।

भारतको जानो प्रतियोगिता आयोजित

भीलवाड़ा|भारतविकासपरिषद महेंद्रगढ़ शाखा की ओर से भारतीय संस्कृति का समावेश भारत की पहचान कराने के उद्देश्य से राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। शाखा अध्यक्ष मनोहर लाल नाहर ने बताया कि प्रतियोगिता में 225 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

जीनेकी कला पर प्रवचन 26 से

भीलवाड़ा|श्रीमाहेश्वरीसमाज संपत्ति ट्रस्ट की ओर से नागौरी गार्डन माहेश्वरी सत्संग भवन में जीवन जीने की कला आधुनिक जीवन की चुनौतियों पर चार दिवसीय प्रवचन 26 सितंबर से प्रारंभ होंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष राम रिछपाल नुवाल ने बताया कि पहले दिन शाम चार बजे प्रवचन होंगे। 27 से 29 सितंबर तक सुबह नौ से दस बजे तक हरिद्वार के आचार्य धर्मानंद प्रवचन देंगे।

मोदीके जन्म दिन पर बाढ़ पीडि़तों की सहायता

भीलवाड़ा|भाजपामहिलामोर्चा शहर मंडल की मीटिंग मधु शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मोदी के जन्म दिवस पर जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीडितों की सहायता का संकल्प लिया। इसी प्रकार भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर बुधवार शाम चार बजे आजाद चौक के बाहर बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ राशि एकत्रित की जाएगी। यह जानकारी प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी कल्पेश चौधरी ने दी।