पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पी. कश्यप प्री क्वार्टर में पहुंचे

पी. कश्यप प्री-क्वार्टर में पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइना अंितम आठ में, सिंधु बाहर

सेपकटकरा में भारत की दक्षिण कोरिया से दोहरी पराजय

भारतकी शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 17वें एशियाई खेलों में आसानी से सीधे गेमों में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन पीवी सिंधु को निराशा का मुंह देखना पड़ा।

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी साइना ने महिला एकल के अंतिम-16 राउंड के मैच में ईरान की सोराया अघाऐईहाजियाघा को 21-7, 21-6 से पराजित किया। शीर्ष भारतीय शटलर को मैच अपने पक्ष में करने में महज 22 मिनट लगे। साइना ने पहला गेम 18 और दूसरा महज चार मिनट में जीत लिया। छठी वरीय साइना अब चीन की दूसरी वरीय वांग यिहान से भिड़ेंगी।

हालांकि दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु को मनुपुट्टी बेलाट्रिक्स के खिलाफ पहला गेम अपने नाम करने के बाद 1-2 से उलटफेर का सामना करना पड़ा। सिंधु ने पहला गेम 19 मिनट में 22-20 से अपने नाम कर लिया था, लेकिन अगले दो गेम में वे 16-21, 20-22 से हार गईं, जिससे उनका अभियान भी समाप्त हो गया। बेलाट्रिक्स ने अपने से ऊंची रैंकिंग की प्रतिद्वंद्वी की चुनौती 62 मिनट में समाप्त कर दी।