पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजल चोर के वाहन जब्त, कई जगह दबिश

डीजल चोर के वाहन जब्त, कई जगह दबिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बागौर/भीलवाड़ा

इंडियनऑयल कॉर्पोरेशन की ब्यावर से चित्तौड़ जा रही पाइप लाइन से अमरगढ़ के पास छेद कर डीजल चुराने के आरोपी रामेश्वर जाट उसका परिजन गुरुवार को भी पुलिस गिरफ्त से दूर रहा। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें भेजी गईं, जो अलग-अलग जगह दबिश दे रही हैं। वहीं आईओसी अधिकारियों की मौजूदगी में तीसरे दिन भी मौके से खुदाई कर ऑयली मिट्टी हटा कर मुशरु वैन के जरिए मिट्टी से डीजल निकाला जा रहा है।

मांडल सीओ पूरणसिंह भाटी के अनुसार, पाइप लाइन में छेद कर डीजल चुराने के आरोपी उसके परिजनों की तलाश में पुलिस ने बागौर मांडल थानों से दो टीमें भेजी हैं। जो उसकी रिश्तेदारी मिलने वालों के यहां दबिश दे रही है। इसके अलावा पुलिस ने उसके वाहन जेसीबी, तीन कार-जीप, एक ट्रैक्टर दो ट्रॉली जब्त कर ली। उसका रेवेन्यू रिकॉर्ड से पता लगाया जा रहा है कि रामेश्वर की पुस्तैनी जमीन कितनी है और वर्तमान में उसके नाम कितनी जमीन है। सीओ ने बताया कि इससे पूर्व 2007 में मांडल क्षेत्र उसके बाद कारोई थाना क्षेत्र के कोचरिया गांव के पास भी पाइप लाइन से डीजल चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।

लाइनसे सप्लाई शुरू

आईओसीके वरिष्ठ अनुरक्षण प्रबंधक अशोक वर्मा ने बताया कि पाइप लाइन पर लिंक क्लैप नामक सील लगाने के बाद वाल्व को पैक कर अंदर की तरफ रबर लगा लीकेज समाप्त कर सप्लाई शुरू कर दी। लाइन में छेद करने की सूचना के बाद दो दिन तक लाइन से सप्लाई बंद थी, जिसे बुधवार रात फिर शुरू कर दिया गया।

एकलाइन से ही केरोसिन, डीजल पेट्रोल

आईओसीअधिकारियों का कहना है कि ब्यावर से चित्तौड़ जा रही पाइप लाइन से पहले केरोसिन उसके बाद डीजल फिर केरोसिन उसके बाद पेट्रोल पहुंचाया जाता है। इसका कारण पेट्रोल जल्द आग पकड़ने वाला पदार्थ होने से पहले केरोसिन भेजा जाता है।