मांडल. घोड़ासीखेड़ा में बुधवार रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की। थानाधिकारी मुकुंद सिंह ने बताया कि घोड़ासी खेड़ा निवासी 45 वर्षीय नोसर देवी प|ी हेमा गाडरी ने रिपोर्ट में बताया कि गोपाल लाल सहित अन्य लोग मकान हड़पना चाहते हैं। इसी नीयत उससे मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।