हर्षोल्लास से मनाया अर्द्ध चेटीचंड
भीलवाड़ा. आयोलाल झूले लाल के जयकारों के साथ गुरुवार को अर्द्ध चेटीचंड उत्सव मनाया गया। शहर में शोभायात्राएं निकाली गईं। समाज के मंदिरों में विभिन्न आयोजन हुए। प्रतिमाओं का शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन कर मत्था टेका। मंदिरों में भजन कीर्तन एवं छेज का दौर चला। लोकगीतों की लय ढोल की थाप पर युवाओं ने डांडिया खेला। भजन मंडलियों ने पंजड़े प्रस्तुत किए।
सिरकीमोहल्ला स्थित झूलेलाल मंदिर में बहिराणा साहिब की स्थापना कर अखंड ज्योति का विसर्जन दरियाशाह में किया गया। सिंधुनगर मंदिर में प्रतिमा को नवीन वस्त्र मुकुट धारण कराया गया। शास्त्रीनगर सिंधी सेवा समिति के तत्वावधान में अर्द्ध चेटीचंड उत्सव मनाया गया।
भीलवाड़ा. सिरकीमोहल्ला स्थित झूलेलाल मंदिर में ध्वज स्थापना करते सिंधी समाज के लोग।