पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबसे बड़ा तेरा नाम...

सबसे बड़ा तेरा नाम...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. शहर में रविवार को विभिन्न गरबा मंडलों की ओर से आयोजित गरबा कार्यक्रम में देर रात तक श्रद्धालुओं ने गरबा रास कर मां की भक्ति की। गरबा कार्यक्रमों को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

फैजलपर फिदा फैन

टीवी सीरियल में महाराणा प्रताप की अहम भूमिका निभाने वाले फैजल खान पर फैन फिदा हो गए। अवसर था रविवार को हरणी महादेव के निकट पाम रिसोर्ट में आयोजित गरबा रास 2014 का। बटर फ्लाई केन डांस एकेडमी की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। फैजल खान द्वारा महाराणा प्रताप के गेट अप में एंट्री मारते ही उपस्थित प्रशंसक हाथ हिलाकर अभिवादन करने लगे। जिसका फैजल खान ने भी स्वागत किया।

इस दौरान हर कोई उनसे मिलने के लिए बेताब था। प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे भीलवाड़ा आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मंै फिर यहां आना चाहूंगा। उन्होंने कहा िक महाराणा प्रताप की ड्रेस पहन कर मैं क्या, सभी अपने आप को महाराणा प्रताप ही समझेंगे। मंच पर दूसरी बार आकर फैजल खान ने \\'आशिक हूं में, कातिल भी हूं...\\' गीत पर डांस प्रस्तुत किया। जिससे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस दौरान दर्शक भी झूमते नजर आए। एकेडमी के डायरेक्टर मनीष बसेर ने बताया कि इससे पूर्व युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य किया। समारोह में मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर आरएन गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

बंगालीसमिति की दुर्गा पूजा आज से

नेताजीसुभाष बंगाली समिति की ओर आजाद नगर सुखवाल भवन में सार्वजनिन दुर्गा पूजा सोमवार से प्रारंभ होगी। समिति अध्यक्ष सौमित्र सेनगुप्ता ने बताया कि शाम सात बजे आयोजन का शुभारंभ होगा।

धूणीमातापदयात्रा रवाना: गायत्रीआश्रम मंदिर से शंभूगढ़ धूणीमाता के दर्शनार्थ रविवार को पदयात्रियों का दल रवाना हुआ। सांसद सुभाष बहेड़िया ने पदयात्रियों को माला पहनाकर रवाना किया।