पंचायत समिति की साधारण बैठक आज
पंचायत समिति की साधारण बैठक आज
कोटड़ी.पंचायतसमिति की साधारण बैठक सोमवार दोपहर 12 बजे पंचायत समिति के सभागार में प्रधान विजय सिंह राणावत की अध्यक्षता में आयोजित होगी। विकास अधिकारी उज्वल कुमार मारू ने बताया कि बैठक में स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जन प्रतिनिधियों की भूमिका विषय पर चर्चा की जाएगी।
सेनसमाज की मीटिंग आयोजित
आसींद.सेनसमाजके सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को मीटिंग हुई। संरक्षक नाथूलाल सेन ने बताया कि विवाह सम्मेलन को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में भैरूलाल सेन को अध्यक्ष बनाया गया। रामचंद्र बदनौर, भंवरलाल जेतगढ़, बाबूलाल जयनगर, पन्नालाल परासोली, नंदलाल पाटन, भैरूलाल बराना, जमना लाल आसींद, जेठमल दांतड़ा, मांगीलाल परासोली, लक्ष्मी नारायण अंटाली एवं गौतम चंद शंभूगढ़ को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवाह के लिए अब तक 15 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है।
शिविरमें 59 यूनिट रक्त एकत्र
रायपुर.कस्बेके राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को भारत विकास परिषद द्वारा रक्तदान शिविर आयोिजत किया शिविर में रामस्नेही चिकित्सालय, भीलवाड़ा केे डॉ. नरेश पंचोली के नेतृत्व में 59 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर प्रभारी रमेशचन्द्र वैष्णव ने बताया भाविप अध्यक्ष सुभाष झंवर, सचिव अनिल दाधीच, कोषाध्यक्ष दिनेशचन्द्र शर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ओमप्रकाश झंवर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जगदीश काबरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गणपत टांक, सरपंच कुलदीप त्रिवेदी, शहीद भगत सिंह क्लब अध्यक्ष पवन सेन, दिनेश झंवर सहित कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान में भाग लिया।