- Hindi News
- जल वायु गुणवत्ता की होगी अब ऑनलाइन मॉनिटरिंग
जल वायु गुणवत्ता की होगी अब ऑनलाइन मॉनिटरिंग
मॉनिटरिंगसिस्टम उच्चस्थित उपचार संयत्र (सीईटीपी) के आउटलेट तथा उद्योग की चिमनी पर लगाया जाएगा। यह सिस्टम राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सर्वर से जुड़ेगा। इसके डाटा मंडल में सेव होंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने उद्योग के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मंडलमुख्यालय में हुई वर्कशॉप
राज्यप्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी महावीर मेहता ने बताया कि ऑन लाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने के लिए चयनित सभी 17 श्रेणियों के उद्योगों संचालकों की वर्क शॉप छह फरवरी को जयपुर में हुई। कार्यशाला में इस सिस्टम के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई।
भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा
जिलेमें स्थित पावर प्लांट, प्रोसेस डाई हाउस तथा धातु उद्योग से उपचारित जल वायु की गुणवत्ता की अब ऑन लाइन मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए इन सभी उद्योगों को मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई नई गाइड लाइन के अनुसार राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल मुख्यालय ने इन उद्योगों को इसी साल 31 मार्च 2015 तक सिस्टम चालू करने के आदेश दिए। मंडल द्वारा इसके लिए सिक्युरिटी राशि भी तय की गई है।
17श्रेणियों के उद्योगों में लगेगा सिस्टम
केंद्रीयप्रदूषण नियंत्रण मंडल ने राज्य बोर्डों को जल और वायु अधिनियमों के तहत प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की 17 श्रेणियों के निर्देश जारी किए। जिसमें कपड़ा, पावर प्लांट, सीमेंट, तेल, रिफाइनरी, उर्वरक, क्लोरल एवं चीनी उद्योग शामिल है।