- Hindi News
- भाजपा ने की पांच मंडल अध्यक्षों की घोषणा
भाजपा ने की पांच मंडल अध्यक्षों की घोषणा
भीलवाड़ा| भारतीयजनता पार्टी ने 21 में से शेष रहे पांच मंडल अध्यक्षों की भी मंगलवार घोषणा कर दी है। जिला महामंत्री प्रशांत मेवाड़ा ने बताया कि जगदीश काबरा को हमीरगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, प्रकाश टांक को रायपुर ग्रामीण, मनोहरसिंह चुंडावत को सहाड़ा ग्रामीण, सुंदरलाल सिंघवी को गंगापुर नगर भगवतीलाल शर्मा को आसींद ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। काबरा को दोबारा हमीरगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनाया है।