पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केवीएसएस, चार मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित

केवीएसएस, चार मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औषधिनियंत्रण विभाग द्वारा मांडलगढ़ स्थित बिजौलिया क्रय-विक्रय सहकारी समिति सहित चार मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। सहायक औषधि नियंत्रक के अनुसार, बिजौलिया केवीएसएस पर विभाग द्वारा की गई जांच के दौरान बिलों पर फार्मासिस्ट साइन, रिकार्ड संधारण आदि नहीं होने के कारण पांच दिन के लिए औषधीय लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। वहीं गंगापुर के सोडानी मेडिकल स्टोर पर मिली अनियमितता के कारण 30 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित किया गया है। इधर, भीलवाड़ा के सेवासदन रोड स्थित तिरुपति फार्मा उत्सव मेडिकल स्टोर्स पर किए गए निरीक्षण एवं जांच में मिली अनियमितता के बाद पांच दिन के लिए लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।