पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता ने लगाया ज्यादती का आरोप

विवाहिता ने लगाया ज्यादती का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकविवाहिता को प|ी बनाने खर्च उठाने का झांसा देकर महाराणा टॉकीज के पास से गत दिनों नई आबादी मांडलगढ़ का व्यक्ति बाइक पर बिठा कर ले गया। उसने मांडलगढ़ के पास जंगल में विवाहिता से ज्यादती की और छोड़कर भाग गया। विवाहिता ने इस्तगासे के जरिए भीमगंज थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार शिव कॉलोनी क्षेत्र निवासी विवाहिता ने कोर्ट के इस्तगासे से भीमगंज थाने में दी रिपोर्ट में नई आबादी मांडलगढ़ के भैंरू पुत्र मथुरादास वैष्णव पर आरोप लगाया कि वह उसे प|ी बनाने की कह कर गत दिनों महाराणा टॉकीज के पास से बाइक पर बैठाकर मांडलगढ़ ले गया। वहां से वह उसे मांडलगढ़ के पास जंगल में ले गया, जहां उसके साथ ज्यादती की। रिपोर्ट में वैष्णव पर आरोप लगाया है कि वह उसे प|ी बनाने के साथ ही खर्चा उठाने की बात भी कहता था, लेकिन अब मना कर दिया।