- Hindi News
- फैक्ट्री, राजीव गांधी सेवा केंद्र स्कूल में चोरी
फैक्ट्री, राजीव गांधी सेवा केंद्र स्कूल में चोरी
पुररोड पर रीको स्थित एक फैक्ट्री से चोर नकदी पार्ट्स, आरजिया स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र से कंप्यूटर, कुर्सियां एवं आटूण स्कूल से पोषाहार पकाने के बर्तन चुरा ले गए। आरके कॉलोनी निवासी रामेश्वरप्रसाद पुत्र रामनिवास ने प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुर रोड पर रीको स्थित फैक्ट्री से गत रात चोर 48 हजार 230 रुपए, पार्ट्स अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह नकदी पार्ट्स गायब देख रामेश्वर प्रसाद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। मांडल थाना क्षेत्र के आरजिया स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र से रात में चोर 25 कुर्सियां, एक कंप्यूटर सेट पानी की दो मोटर चुरा ले गए। सुबह सामान कंप्यूटर गायब मिलने पर आरजिया ग्राम पंचायत के सचिव ओमप्रकाश ने चोरी का मामला दर्ज कराया। इसी तरह बोहरा नगर निवासी राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय आटूण की प्रधानाचार्य आशा प|ी सतीश बोहरा ने सदर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि गत रात चोर स्कूल स्थित किचन ऑफिस का ताला तोड़कर वहां से पोषाहार पकाने के बर्तन सामान चुरा ले गए।