मुख्य सचेतक ने की जनसुनवाई
भीलवाड़ा|मुख्य सचेतककालूलाल गुर्जर ने मंगलवार को मांडल पंचायत समिति के उमरी में जनसुनवाई की। उन्होंने मौके पर मौजूद अफसरों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। मुख्य सचेतक ने जनसुनवाई के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
सुवाणाप्रधान आज संभालेगी पदभार :जिले मेंसुवाणा पंचायत समिति की प्रधान सरोजदेवी गुर्जर बुधवार को कार्यभार संभालेंगी।