पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 300 यूनिट रक्तदान

शिविर में 300 यूनिट रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. जिंदलसॉ लिमिटेड की ओर से शनिवार को पुर स्थित प्लांट में रक्तदान शिविर लगाया गया। हेड कोआर्डिनेशन एसपी मलिक ने बताया कि शिविर में कर्मचारियों ने 300 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ जिंदल सॉ लिमिटेड के प्लांट निदेशक डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता ने रक्तदान कर किया।

स्वामीटेऊंराम धाम में हुआ कार्यक्रम

भीलवाड़ा.श्रीप्रेमप्रकाश सेवा मंडली की ओर से स्वामी टेऊंरामधाम में कार्यक्रम हुआ। सूरत एवं अजमेर के सदगुरु ब्रह्मानंद शास्त्री ने स्वामी टेऊंरामजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसमें उन्होंने कहा कि मनुष्य को तृष्णा का त्याग कर सादगी का जीवन बिताना चाहिए। प्रेमप्रकाश सेवा मंडली के मुख्य सेवाधारियों ने स्वामीजी का अभिनंदन किया। चित्तौड़ से आए संत राजू राम ने सत्य वचनों पर प्रकाश डाला।

वार्षिकउत्सव में रंगारंग प्रस्तुति

भीलवाड़ा.पांसलरोड स्थित कंचन विहार में शनिवार को कंचन देवी पीजी गर्ल्स कॉलेज एवं कंचन देवी शिक्षक-प्रशिक्षण कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक उत्सव मिलांज-2014 कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संरक्षक जगदीश भदादा थे अध्यक्षता चेयरपर्सन शिखा भदादा ने की। छात्राओं ने इस दौरान राजस्थानी, मराठी, पंजाबी वेस्टर्न गानों पर रंगारंग कार्यक्रम में प्रस्तुत किए। बेटी बचाओ नृत्य नाटक भी प्रस्तुत किया गया।

तोड़फोड़नहीं करने की मांग

भीलवाड़ा.फुलेसेवा संस्थान अध्यक्ष गोपाल माली ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखा। इसमें शहर में स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले मूर्ति परिसर में यूआईटी द्वारा किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं करने की मांग की है।

न्यूज इनबॉक्स